मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया एवं नवगछिया “जागृति” के द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में एक सम्मान समारोह सह संगठन पर चर्चा का आयोजन किया गया।जिसमें अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सिरमौर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कपिल लाखोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।उनके साथ बिहार प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष युवा विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया,राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत खंडेलिया,राष्ट्रीय संयोजक सूरज जालान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अश्वनी खटोड़, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानियाँ,प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय अमित खेमका,प्रांतीय संयोजक संगठन विस्तार रवि सर्राफ व प्रांतीय सहायक मंत्री रेशु जी भी इस सांगठनिक दौरे के तहत युवाओं को उत्साहित करने हेतु साथ उपस्थित हुए।
Total Downloads: 92
सर्वप्रथम सभी अधिकारीगण को सम्मान देते हुए मंच ग्रहण कराया गया।इसके बाद सबों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय को दोनों शाखा की ओर से शॉल,दुप्पटा ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाज के प्रमुख व्यवसायी पवन सर्राफ, बाल भारती समिति के उपाध्यक्ष अजय रुंगटा,संरक्षक अभय प्रकाश मुनका,नरेश केडिया, प्रमुख चिकित्सक डॉ ए के केजरीवाल,बिनोद खंडेलिया के साथ लायन्स क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल जी की मौजूदगी ने युवाओं को सम्बल प्रदान किया।
बताते चले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखोटिया जी का बिहार का यह चार दिवसीय दौरा संगठन को मजबूत करने,बिहार प्रान्त के हर जिले में शाखा व सदस्यता विस्तार करने,समाज के सभी लोगो से मिलकर संगठन को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस हेतु आयोजित किया गया है।

इस मंच का संचालन कर रहे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय फोरम के सदस्य सुभाष चन्द्र वर्मा ने मंच संचालन किया ओर बताया कि आज के समय मे जहां हम सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूत करने में लगे है ,उस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपनी पूरी टीम के साथ नवगछिया आगमन इनकी सक्रियता ओर मंच के प्रति जागरूकता का परिचायक है। सर्वप्रथम मंच अध्यक्ष विकास चिरानीयां एवं नवगछिया जागृति की अध्यक्ष सपना शर्मा ने आए हुए अतिथि का स्वागत सम्बोधन करते हुए शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया।प्रांतीय उपाध्यक्ष अश्वनी खटोड़ ने दोनों शाखाओं के मनोबल को उत्साहित किया और कहा कि इन शाखाओं से कई शाखा को प्रेरणा भी मिली है।उन्होंने शाखा के कई कार्यक्रमों के बारे में सबों को अवगत कराया और प्रशंसा की। प्रबुद्ध व्यवसायी पवन सर्राफ ने अपने वक्तव्य में नवगछिया के साथ साथ सभी जगहों पर समाज द्वारा दी जा रही सेवा हेतु गर्व का बोध कराया ओर कहा कि हम बहुत खुश है कि ईश्वर ने हमें इस समाज के प्रति सेवा करने का सौभाग्य दिया।अजय रुंगटा जी ने अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय के द्वारा निभाई जा रही कर्तव्य निष्ठा के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही संगठन को ओर अधिक सशक्त ओर सम्बल प्रदान करने हेतु जोर दिया।साथ ही नवगछिया की दोनों शाखाओं को समाज के प्रति ओर समर्पण भाव से सेवा करने हेतु प्रेरित किया।मंच संरक्षक अभय प्रकाश मुनका ने पूर्व में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में नवगछिया की उपस्थिति की याद दिलाई ओर कहा कि हम उम्मीद करते है कि नवगछिया शाखा व जागृती शाखा समाज के हर तबके के लोगों की सेवा निरन्तर पूर्व की भांति करते रहें।जब आप अधिक कार्य करते है तो समाज को आपसे ओर अधिक कार्य की उम्मीदें जगती है।जिसे पूरा करना आपका फर्ज बनता है।
तद्पश्चात बिहार प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष विकास खंडेलिया ने बिहार प्रान्त की शाखाओं के साथ नवगछिया शाखा की भी विशेष सराहना की,ओर उन्होंने कहा कि उन्होंने नवगछिया शाखा ओर बड़े भाई सुभाष जी से भी मंच के बारे में बहुत कुछ सीखा ओर मंच को नजदीक से जाना।जो आज उनके कार्यकाल में एक संजीवनी का कार्य कर रही है।
इस कड़ी हम सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत,कर्मठ ओर ओजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल जी लाखोटिया ने अपने सम्बोधन से हर युवा को प्रेरित किया,संगठन द्वारा चलाए जा रहे वर्तमान कार्य और आने वाले कुछ नए कार्य जो राष्ट्रीय एकता ओर अखण्डता को सम्बल प्रदान करेंगे ।वैसे कार्यो को जल्द ही सबों के बीच लाने का आश्वासन दिया।सभी सदस्यों को मंच के द्वारा छोटे -छोटे ही सही हमेशा कार्य करते रहने को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि कई जगह ऐसा देखा गया कि छोटे आयोजन पर शाखाएं नही ध्यान देकर सिर्फ बड़े आयोजन को ही करना चाहती है जिससे कई मंच की शाखाएं सुस्त ओर कुछ सदस्यों की बीच ही सिमटी सी रह जाती है।अगर आप छोटे छोटे मंच कार्यो को सभी सदस्यों के साथ मिलकर समय समय पर क्रियान्वित करते है तो शाखा की सक्रियता ओर मंच का हर वो लक्ष्य प्राप्त कर सकते है जो हमारे दिल व इच्छा शक्ति में है।इसलिए सभी युवा से यह निवेदन है कि अपने से बड़ों का सम्मान करते हुए,समाज के अनुभवी वरिष्ठजन से समय समय पर मार्गशन प्राप्त कर कार्य करते रहें।यूँ तो हमारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का संगठन पूरे भारतबर्ष में सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है।जिसकी 800 से भी अधिक शाखाएं पूरे भारतबर्ष के साथ साथ कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संचालित है।जिसके करीबन 73000 से भी अधिक सक्रिय सदस्य है।जरूरत है हमें इस संगठन को आगे बढ़ाने की।इसी क्रम में हम आप सभी के बीच आएं है ।हमें अपने संगठन के बहते बहाव को जारी रखना है और इसे ओर अधिक मजबूत करने हेतु मंच के संविधान के साथ चलते हुए हर उस कार्य को करना है।जिसके लिए इस संगठन को बनाया गया है।
पुनः कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कल ही नवगछिया शाखा के चुनाव में सर्व सम्मति से चयनित नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारष खेमका,सचिव राज चौधरी एवं कोषाध्यक्ष राहुल यादुका को प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा शपथ पाठ का बोध कराया गया,एवं राष्ट्र व प्रान्त के अधिकारी द्वारा उन्हें दुपट्टा ओर बैच पहनाकर सम्मानित किया गया।
अंत में शाखा के प्रोटोकॉल के तहत राष्टगान गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
इस आयोजन को आयोजित करने में सबसे सक्रिय भूमिका में नवगछिया के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व प्रांतीय अधिकारी रवि सर्राफ,कमल टिबरेवाल,सौरभ नारनोली,चेतन मुनका,जागृति की बीना सर्राफ,शालिनी चौधरी,दीपा यादुका,सीमा गाड़ोदिया, रीता गाड़ोदिया,चित्रा टिबरेवाल,एवं पूर्व अध्यक्ष कविता अग्रवाल,कंचन खेमका एवं बबीता वर्मा का विशेष योगदान रहा।इसके साथ ही शाखा के कई सदस्यों के साथ साथ समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।
