नवगछिया। रंगरा प्रखण्ड के मदरौनी के पास पिकअप की टक्कर घायल ऑटो सवार स्कूली बच्चों के अभिभावक डरे सहमे है। घटना के बाद रंगरा प्रखण्ड से बाल भारती विद्यालय जाने वाले लगभग 36 बच्चों के अभिभावक रंगरा में जुटे और बच्चों के विद्यालय सुरक्षित आने जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग बाल भारती विद्यालय प्रबंधन कमेटी से की।
Total Downloads: 160
रंगरा गायत्री मंदिर में जुटे अभिभावक मुकेश मोदी, कन्हैया चौधरी, अधिक ठाकुर, हृदय नारायण पंडित, संजय कुमार, संतोष ठाकुर रंगरा मुखिया नवीन कुमार सहित सभी अभिभावकों ने कहा कि रंगरा प्रखण्ड से लगभग 40 बच्चे रोजाना बाल भारती विद्यालय जाते हैं। प्रत्येक बच्चे को एक-हजार रुपया महीना ऑटो वाले को देना होता है।
छोटी गाड़ी में बच्चे को ठूस-ठूस कर बैठाया जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। अक्सर छोटी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होती है और बच्चे घायल हो जाते हैं। अभिभावकों ने मांग की कि विद्यालय प्रबंधन कमेटी रंगरा के लिए एक बस की व्यवस्था करे। अभिभावकों ने कमेटी के अध्यक्ष पवन शराफ और उपाध्यक्ष अजय रूंगटा से भी रंगरा रूट पर बच्चों के लिए बस दिए जाने की मांग की है।

