नवगछिया के रगरा प्रखंड अंतर्गत तीनटंगा दियारा के ज्ञानी दास टोला में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रही। तीनटँगा दियारा में पिछले कई दिनों से गंगा उफान पर है और कई घर समाहित हो गई। कटाव स्थल पर गंगा अपना कहर बरपा रही है। और कई घर गंगा में विलीन हो गए हैं। जो पक्का मकान बचा है, उसे भी ग्रामीण तोड़कर ईट निकाल रहे।

वहीं ग्रामीण जोगिंदर ठाकुर, राजेश कुमार ,सुदामा मंडल, बौधी दास, नरेश मंडल अन्य कई ने बताया कि हम लोग खुले आशियाने में जीने के लिए विवश है। लेकिन अब तक प्रशासनिक कोई मदद नहीं मिला है । फ्लड फाइटिंग का जो काम हो रहा है। उसमें भी अनियमितता बरती जा रही है। अगर यही स्थिति रहेगी तो पूरा गांव गंगा में विलीन हो जाएंगे। वही घर तोड़कर ईट निकाल रहे हैं वहां के लोगों की आंखों में सिर्फ आंसू ही आंसू है।

वही नवगछिया के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से कटाव जारी है औऱ जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण बाढ़ पीड़ित लोग परेशान है जिससे लोगो मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ओर जिला प्रसासन खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रही।

लोगों ने बताया कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए आते है और उसके बाद जीत कर जाने वाले नेता कभी देखने तक नहीं आते है। वहीं लोगों ने ये भी बताया कि फ्लड फाइटिंग की कार्य बहुत धीमी गति से और ओनियमिता बढ़ती जा रही है जिससे कई घर गंगा में समा गया है और लोग खुले आसाम के नीचे रहने को मजबूर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *