नवगछिया । नवगछिया के इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा सोमवार को खतरे के निशान 31.60 मीटर को पार कर 32.20 मीटर पर बह रही है। यहां गंगा नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा के लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण कई जगहों पर बाढ़ का पानी घुसने लगा है।

इस्माईलपुर के पश्चिमी एवं पूर्वी बिठा पंचायत अंतर्गत कई गांव डूब गया है। जिसमें रामनगर रामदिरी बिनोवा बसगरा 519 गांव में और गोपालपुर प्रखंड के बचाही गांव का कुछ हिस्सा बाढ़ का पानी घुसने लगा है। इस्माईलपुर से बिंदटोली तटबंध के स्पर संख्या एक व दो बीच तटबंध पर रिसाव कई जगहों सूचना पर स्थानीय लोग और अंचलाधिकारी तटबंध पर पहुंचकर इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को दिया गया। रिसाव की सूचना पर कटिहार के मुख्य अभियंता अनिल कुमार व अधीक्षण अभियंता शशिकांत सिन्हा ने भी रिसाव को देखकर तत्काल वहां पर निगरानी करने एवं बोरी पॉलिथीन आदि की व्यवस्था कर रोकने का हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

वहीं अभियंता के द्वारा इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण किया तथा कनीय अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया। मुख्य अभियंता ने बताया कि जलस्तर जिस तरह से बढ़ रहा है इससे थोड़ा तटबंध पर दबाव है तटबंध पर निगरानी के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ साइकिल चलाने वाले नाइट गार्ड को भी रखा गया है। वहीं इस्माईलपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रति 2 किलोमीटर पर एक चौकीदार को रखा गया है जिससे कि जाह्नवी चौक से लेकर के इस्माईलपुर तक विशेष निगरानी रखी गई है।

वहीं गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार सैदपुर गांव के मुहाने पर गंगा का पानी लबालब करने को लेकर के पुल के पास चार चौकीदार गोपालपुर थाना अध्यक्ष और जिला अधिकारी के द्वारा रखा गया है। अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि जिस तरह से पानी का दबाव है अगर वह पानी वहां से रिसाव हो जाता है तो गोपालपुर प्रखंड का कई गांव तबाह और बर्बाद हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *