नवगछिया : गंगा नदी इस्माईलपुर-बिंद टोली में खतरे से ऊपर बह रही है। मंगलवार को गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर को पार 75 सेंटीमीटर ऊपर 32.35 मीटर पर बह रही है,जबकि अधिकतम जलस्तर 33.50 मीटर है।चौबीस घंटे में 15सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।बताते चलें कि जलस्तर में वृद्धि के साथ विभिन्न स्परों व तटबंधों पर भारी दवाब बना हुआ है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
तेजी से गंगा नदी की बाढ़ का पानी गोपालपुर, इस्माईलपुर व रंगरा प्रखंडों में फैल रहा है।. इस्माइलपुर प्रखंड की तीन हजार से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों को अब तक किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
