बिहपुर । प्रखंड के ट्राईसम भवन में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नलजल, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बिजली सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई।
Total Downloads: 90
बैठक में बीईओ नीतेश्वर पांडे, पीएचईडी जेई मंटू कुमार, मनरेगा जेई, सीएचसी बीसीएम शमशाद आलम के अलावा अन्य पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए प्रमुख रीमा देवी ने कहा प्रखंड की कई समस्याएं पिछली बैठक रखी गई थीं, जिसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। पिछली बैठक में भी कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। आज की भी बैठक में कई पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। ऐसे में समस्या किसको सुनाया जाय।
उपप्रमुख एनामुल, पंसस प्रतिनिधि राजीव चौधरी, शिवशंकर दास, पंसस विमल शर्मा, ललन मंडल, शहनाज खातून, मदीना खातून आदि ने प्रखंड में गिरते शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। किसी भी विद्यालय में समय पर शिक्षक नहीं आते हैं। एमडीएम में भारी अनियमितता है। वहीं डीलर द्वारा कम वेट व अधिक रेट लिया जा रहा है। नलजल में कहीं पानी नही चलता है। कहीं चलता है तो जलजमाव की समस्या हो जाती है। संचालन बीडीओ सतीश कुमार ने किया। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया। इस बैठक में मुखिया उमेश यादव ,सलाउद्दीन ,बैजु राजा समेत कई अन्य मौजूद थे।

