नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव निवासी मिथिलेश कुमार मंडल की पत्नी सीता देवी मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।
अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सीता बैठ कर जा रही थी, चालक ने एकाएक ब्रेक लगाया तो वह गिर कर बेहोश हो गई। इलाज के बाद घायल की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

