नवगछिया । गंगा नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। शनिवार देर रात 12 बजे सैदपुर गोपालपुर का ब्रह्ममोत्तर बांध पानी के दबाव से टूट गया है। बांध के टूट जाने से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास की लगभग छह से आठ पंचायत के जलमग्न होने का खतरा है।

बांध टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से गोपालपुर प्रखण्ड मुख्यालय, सैदपुर, गोढियारी, गोपालपुर में फैलने लगा है। इस बाढ़ के पानी से लतरा, पंचगछिया, रंगरा, मुरली, चन्दरखडा सहित आसपास के गांव में बाढ़ का खतरा हो गया है। बांध टूटने की सूचना पर एसडीओ उत्तम कुमार सीओ के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हर घंटे लगभग दो फीट कटाव हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *