नवगछिया। नवगछिया के नए पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमेंएसपी सुशांत कुमार सरोज पुलिस पदाधिकारियों को नियमित गश्ती के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि नवगछिया में अपराधी अगर अपराध करना चाहेंगे वह सलाखों के पीछे रहेंगे।

Whatsapp group Join

एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से अपराधियों द्वारा संयंत्र कर कुछ सफेदपोश को टारगेट कर हत्या करने की साजिश की गई थी उसे हम लोगों ने नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि नवगछिया में थाना स्तर पर अपराधियों को नियंत्रण करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अपराधियों की गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट और शराब की बरामदगी को लेकर उन्होंने थोड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि थाना स्तर पर जिस तरह से शराब बरामद होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है। इसकी समीक्षा की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अच्छे कार्यों को लेकर गोपालपुर थाना प्रथम, स्थान खरीक थाना द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर रंगरा सहायक थाना के थानाध्यक्ष रहे।

तटबंध पर विशेष तौर पर सुरक्षा रहे इसके लिए इस्माईलपुर, गोपालपुर, रंगरा, नारायणपुर, भवानीपुर थाना अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया गया है। इस मासिक अपराध गोष्ठी के मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मार्कंडेय सिंह, विनय कुमार, भारत भूषण, गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *