नवगछिया : शराब लदे ट्रक को ले जाते समय पकड़े गए चालक को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-2) ने कांड के दोषी पाए गए अभियुक्त अंसारूल अंसारी को सजा सुनाई। कोर्ट ने अभियुक्त पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर उसे छह महीने की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी। इस कांड में सरकार की तरफ से बहस करने वाले उत्पाद के विशेष पीपी भोला कुमार मंडल ने बताया कि इस साल 25 फरवरी को नवगछिया पुलिस ने जीरोमाइल के पास शराब लदे ट्रक को पकड़ा था।

ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई थी। ट्रक के चालक को अंसारूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस ट्रक में रखे कार्टन में विदेशी शराब की बोतल थी। कांड में स्पेशल पीपी के साथ ही अधिवक्ता राजेंद्र कुमार, रविरंजन और प्रभास नाथ भी थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *