नवगछिया । नवगछिया के सिमरा में, आंगनवाड़ी केंद्र को सामुदायिक भवन में शिफ्ट कराने की मांग पर नवगछिया बीडीओ केंद्र का निरीक्षण करने सिमरा गांव पहुंची। निरीक्षण के दौरान बीडीओ चंदा भारती ने बताया कि जहां समुदायिक भवन है, उसी परिसर में काली मंदिर भी है।
Total Downloads: 105
इसलिए एक आस्था की नजर से देखते हुए वहां आंगनवाड़ी केंद्र संचालित करने से इसलिए मना कर दिया कि मंदिर परिसर में केंद्र संचालित होने से बच्चों के द्वारा पोषाहार करने के दौरान यत्र तत्र जूठन फैल सकता है। आंगनवाड़ी केंद्र को संचालित करने के लिए बगल के ही प्राथमिक विद्यालय यह कोई दूसरा स्थान चयन कर लिया जायेगा।
ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय सिमरा पहुंची तो वहां काफी अनियमितता पाई गई। बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। शिक्षक की उपस्थिति पंजी भी वहां नहीं थे और भौतिक सत्यापन में पाया गया कि 10-12 बच्चे ही उपस्थित हैं।

