नवगछिया : एक गांव से तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। घटना को लेकर शाहपुर निवासी पीड़ित पति ने नारायणपुर निवासी प्रिंस कुमार यादव के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर पत्नी की बरामद की गुहार लगाई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
आवेदन में आरोप लगाया है कि प्रिंस कुमार यादव ने शादी की नीयत से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर पांच सितंबर को अपहरण कर लिया है। पीड़ित पति तीन दिनों से लगातार थाने का चक्कर लगा रहा है।
वह तीनों बच्चों के रोने-लिखने की दुहाई देते हुए प्रेमी संग फरार पत्नी की बरामदगी का गुहार पुलिस से लगा रहा है। मामले में थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
