नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेल खंड स्थित खरीक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन समीप एक ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का बॉडी दो टुकड़ों में बंट गया था, लेकिन, चेहरा और हुलिया सुरक्षित था। मृतक की पहचान ध्रुबगंज निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर कुंवर के रूप में हुई।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं रेल पुलिस घटना स्थल पहुंची और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस की सूचना पर मुखिया पति मनीष कुमार के साथ परिजन घटना स्थल पहुंचे और शव की पहचान की। शव टुकड़े में बंटे रहने के कारण परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए।

जिसके कारण पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को परिजनों को दे दिया। जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से गुरूवार की तड़के सुबह अपने खेत जा रहा था। जिस दौरान वह रेलवे ट्रैक किनारे शौच के लिए चला गया। इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट में आ गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *