बिहपुर। गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित स्वयंभू महादेव बाबा ब्रजलेश्वरधाम में शनिवार को भादो पूर्णिमा के अवसर पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
पूर्णिमा के अल सुबह से ही शिवभक्त गंगा स्नान व घर में स्नान कर महादेव, मां पार्वती, मां काली, बाबा विश्वकर्मा, बजरंग बाबा, ठाकुर जी महाराज व नंदी जी महाराज को जलार्पण कर मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर बोल बम व ऊं नमः शिवाय के जयकारों से गुंजायमान रहा।
मेला कमेटी के सदस्य सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा आदि ने बताया कि करीब चालीस हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलार्पण किया। इस अवसर पर मेला भी लगा है जो 14 सितंबर को समाप्त होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
