नवगछिया । बिहारी अतिथि सदन नवगछिया में कलवार जाति के कुल देवता श्री भगवान बलभद्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री भगवान बलभद्र के पूजन का आयोजन किया गया।
Total Downloads: 87
विदित हो कि कलवार जाति के कुल पुरुष जो श्री भगवान कृष्ण के बड़े भाई भी थे इनका जन्म भाद्र कृष्ण पक्ष के षष्ठी तिथि को हुआ था। इस अवसर पर स्थानीय कलवार जाति के बच्चों के द्वारा तरह तरह के हृदय को छू लेने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया साथ ही साथ एक गोष्ठी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया तथा जाति से जमात की ओर बढ़कर सबको साथ लेकर चलने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में सबको एकजुट होकर एक प्रत्याशी को साथ देने का भी आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी ने आगामी जातीय जनगणना में सभी को अपने टाइटल के साथ वैश्य लिखने का आह्वान किया, ताकि आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिल सके।

