नवगछिया : खगड़ा गांव स्थित केसरी होटल के पास टोल प्लाजा के गार्ड की बाइक अज्ञात उअपराधियों ने छीन ली। घटना की बाबत भागलपुर जीरो माइल निवासी गार्ड शैलेश कुमार ने परवता थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
शैलेश का कहना है कि वह अपने जीरोमाइल स्थित घर से ड्यूटी पर टोल प्लाजा जा रहा था। इसी क्रम में खगड़ा के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने उसकी बाइक छीन ली। अपराधियों को देखने के बाद किसी एक को पहचान लेंगे। परबत्ता पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
