नवगछिया । खगडिया, मधेपुरा और नवगछिया सहित कई जिलों में वांछित शबनम यादव गिरोह के कुख्यात अपराधी देवा झा को नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कोसी कछार इलाके में बीते दस वर्षों से आतंक का पर्याय भवानीपुर थाना क्षेत्र शाहपुर चौहद्दी निवासी देवा के विरूद्ध नवगछिया पुलिस जिला और खगड़िया जिले के विभिन्न थानों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। देवा मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा में छिप कर रह रहा था।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि देवा झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में सात थानों के पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था। पुलिसबलों ने देवा झा के ठिकाने की घेराबंदी कर ली, जिसके बाद उसे भागने का कोई रास्ता नहीं मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने कहा कि देवा झा लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरूद्ध नदी थाना, भवानीपुर और खगड़िया जिले के गोगरी में हत्या का प्रयास, फसल लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट जैसे जघन्य वारदातों के कुल 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

देवा के आतंक से किसान खेतो पर जाने से कतराते थे :

देवा झा के आतंक से कोसी और गंगा दियारा के किसान खेतों पर नहीं जाते थे। देवा झा का गिरोह इन दिनों लगातार कमजोर होता जा रहा था, जिस कारण वह कोसी दियारा में छिप कर रह रहा था। छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ दिलीप कुमार कर रहे थे। छापेमारी अभियान में नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, रंगरा थनाध्यक्ष माहताब खान, खरीक थनाध्यक्ष पंकज कुमार, गोपालपुर थनाध्यक्ष नीरज कुमार, वज्रा प्रभारी सतीश कुमार समेत अन्य पुलिस बल भी शामिल थे। एसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी को सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *