नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को मुख्य पार्षद पद के लिए 3 प्रत्याशियों के साथ साथ विभिन्न वार्ड के लिए 41 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उप मुख्य पार्षद पद के लिए एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं दिया।

मुख्य पार्षद पद के लिए गजाधर भगत रोड निवासी सुषमा देवी, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी खुशबू कुमारी और जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी शांति देवी ने नामांकन दिया। शांति देवी भी पूर्व में जदयू जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं।

वार्ड 6 से रिंकी देवी सिमरा, वार्ड 7 से मनीषा देवी, रसलपुर, वार्ड 1 से श्रीपुर निवासी रीना देवी और रवि कुमार, प्रमोद सिंह, नवीन कुमार निराला, वार्ड 17 से रेखा देवी, नवादा, वार्ड 13 से गीता देवी, नवटोलिया, वार्ड 2 से श्रीपुर निवासी दिलीप कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, बलराम कुमार और अनिल कुमार, वार्ड 21 से रेनू देवी, मुमताज मोहल्ला, वार्ड 3 से नागेश्वर प्रसाद सिंह निवासी श्रीपुर, वार्ड 20 से पार्वती देवी धर्मशाला रोड, वार्ड 17 से सोनी देवी निवासी मखा तकिया, वार्ड 2 से श्रीपुर निवासी राजीव कुमार सिंह,

माहिल सिंह, रंजन कुमार सिंह, वार्ड 6 से सिमरा निवासी अमर कुमार, वार्ड 15 से नवादा निवासी मनोरमा, वार्ड 13 से धोबिनिया निवासी सोनी देवी, खुशबू कुमारी, गोमती देवी, वार्ड 16 से नवादा निवासी गुलशन खातून चंद नगर, विवेकानंद मंडल, वार्ड 26 से गौशाला रोड निवासी वार्ड मुकेश कुमार सक्सेना, दीपक कुमार, रजिया देवी हरनाचक, शंभू कुमार और अनीता देवी नोनिया पट्टी,

वार्ड 10 से मनीष कुमार, प्रमिला देवी राजेंद्र कॉलोनी, वार्ड 18 से अन्नपूर्णा देवी, बिषय टोला, वार्ड 11 से स्वीटी कुमारी, राजेंद्र कॉलोनी, वार्ड 21 से कविता देवी, मुमताज मोहल्ला, वार्ड 27 से मदन प्रसाद शर्मा, नया टोला नवगछिया, वार्ड 20 से पिंकी कुमारीधर्मशाला रोड, वार्ड 9 से उमेश प्रसाद सिंह ने नामांकन किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *