भागलपुर में बदमाशों ने छिनतई के दौरान एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर जख्मी कर दिया ।पुलिस में गम्भीर हालत में ट्रक ड्राइवर को मायागंज अस्प्ताल में इलाज के लिए भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। वही घटना के बाबत बताया जा रहा है कि भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के शंकरपुर पुल के समीप ट्रक चालक से बदमाशों ने रोक कर छिनतई कर था जिसका विरोध ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दिया और फरार हो गया।
Total Downloads: 87
वही सूचना मिलने पर सबौर थाना पुलिस की गश्ती टीम पहुंचकर जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया । वही जख्मी ड्राइवर की पहचान वैशाली जिले के झंडाहा थाना क्षेत्र के चकफतेह गांव के निवासी बिलत राय के 35 वर्षिय पुत्र अनिल राय के रुप हुई है।वही जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर अनिल ट्रक में पीरपैंती से गिट्टी लोड करके भागलपुर की तरफ आ रहा था।
इसी बीच सबौर थाना क्षेत्र के शंकपुर पुल के समीप दो कम उम्र के बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक लिया और पहले खलासी से हथियार का भय दिखा कर 50 रुपये की छिनतई किया और उसके बाद ड्राइवर से जब बदमाशों ने हथियार का भय दिखा कर पैसे की छिनतई करने लगे तो उसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया । जिससे ड्राइवर अनिल राय की हालत नाजुक बनी हुई है।

वही सबौर थानाध्यक्ष पवन ने बताया कि जख्मी ड्राइवर की फर्द बयान अभी नही हो सकी है कितना का छिनतई हुई है पता लगाया जा रहा है । वही ड्राइवर ने बताया को दोनो बदमाश के कम उम्र के थे। फिलाल जख्मी को इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
