किशनगंज स्टेशन से नवगछिया आने के लिए रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार महिला के साथ ट्रेन में मौजूद युवक ने मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने घटना की सूचना नवगछिया स्थित अपने परिजनों दी। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी स्टेशन पर एक्टिव हो गई। –
Total Downloads: 87
ट्रेन में सवार बक्सर निवासी दिवाकर कुमार ने महिला के साथ इसलिए मारपीट किया कि महिला उसके बर्थ पर आकर बैठ गई थी। युवक बिना कुछ कहे महिला के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान महिला के साथ उसकी 6 वर्षीय बच्ची भी थी। घटना से भयभीत होकर महिला नवगछिया के बजाय कटिहार स्टेशन पर उतर गई और नवगछिया में अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार और जीआरपी थाना प्रभारी को दी।
जिसके बाद पुलिस ने स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उस युवक का फोटो, पीएनआर नंबर, आधार कार्ड सहित कई मुख्य दस्तावेज ले लिए। कटिहार में उतरी महिला दूसरी ट्रेन से नवगछिया पहुँच अपनी शिकायत जीआरपी पुलिस से की। नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला कटिहार का है। इसलिए कटिहार में लिखित बयान पर दर्ज करवाया जाएगा।

