नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने के कारण इस्माईलपुर बिंद टोली में पुनः खतरे के निशान 31.60 मीटर से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिस कारण पुनः तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। इससे जाह्नवी चौक से बिंद टोली तक लगभग बीस किलोमीटर तटबंध पर कई जगहों पर काफी दवाब बढ़ गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 90
कुछ स्परों पर भी दवाब देखा जा रहा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कार्यपालक अभियंता ई दिनेश कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
