भागलपुर में अवैध संबंध को लेकर चार बेटियां और एक बेटे के पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वह टेंट हाउस का बिजनेस करता था। उसका अफेयर उसके यहां काम करने वाले लेबर की शादीशुदा बेटी से चल रहा था। युवती की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद भी वह युवक से बातचीत करती थी। इसे लेकर युवती के पति ने चार महीने पहले युवक की हत्या करने की धमकी भी दी थी।
Total Downloads: 92
मामला कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव का है। टेंट हाउस का बिजनेस करने वाले सुनील कुमार सिंह (48) को रविवार की देर रात अपराधियों ने चाकू से गोद कर मार डाला। सोमवार की सुबह सुनील का शव टिकरा बहियार के बगीचे से बरामद किया गया है।

मृतक सुनील कुमार सिंह कजरैली में टेंट हाउस का दुकान चलाता था। सुनील की चार बेटियां और एक बेटा हैं। रविवार की सुबह सात बजे मृतक सुनील अपने घर से खाना खाकर दुकान के लिए निकले थे। रात में घर वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने करीब दस बजे मोबाइल पर फोन लगाया। लेकिन, सुनील का मोबाइल स्विच ऑफ बताया । इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला।

शाम 6 बजे तेजी से बाइक चलाते दिखा था
हत्या से पहले सुनील को बाइक से तेजी से आते देखा गया था। रविवार की शाम करीब 6 बजे सड़क किनारे बाइक लगाकर बगीचे की ओर गया था। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि किसके फोन आने के बाद सुनील तेजी से बगीचे तरफ गया था। फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच में जुट गई है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू घटनास्थल से बरामद किया गया है। साथ ही चूड़ी भी बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थानाध्यक्ष नवनिश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शादी के बावजूद करती थी बात
मृतक सुनील कुमार सिंह के परिजनों के मुताबिक टेंट हाउस में रामदेव मंडल दो साल से लेबर का काम करता था। उसकी बेटी ममता (22) से पिछले एक साल से सुनील की मोबाइल पर बातचीत होती थी। आठ महीने पहले ममता की चिलकोर गांव के मिथुन से शादी हुई थी। इसके बावजूद वह सुनील से बातचीत करती थी। वीडियो कॉल भी करती थी। इसको लेकर मिथुन ने चार महीने पहले ही सुनील की हत्या करने की धमकी दी थी।

मोबाइल से खुल सकता है हत्या का राज
वहीं, सुनील कुमार सिंह की हत्या के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतक का मोबाइल अभी गायब है। पुलिस मृतक सुनील का मोबाइल और सीडीआर खंगाल रही है। यह भी पता कर रही है कि अंतिम बार किससे बात हुई है
