भागलपुर: डमान में बना निम्न दबाव का क्षेत्र शनिवार को दक्षिण-पूर्व एवं पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में बदल गया। ऐसे में दिवाली के दिन बंगाल की खाड़ी में जहां चक्रवाती तूफान ‘सीतरंग तबाही मचाएगा तो वहीं भागलपुर में भी दिवाली के अगले दिन यानी सूर्यग्रहण पर इस तूफान का ग्रहण लग सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो दिवाली तक शुष्क रहने वाला भागलपुर का मौसम अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को बदल जाएगा। इस दौरान आंशिक बदरी के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है।
Total Downloads: 87
33 डिसे पर ठहरा रहा दिन का पारा, रात हुई नरम
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान शुक्रवार की तरह शनिवार को भी जहां दिन का पारा 23.0 डिग्री सेल्सियस पर ही ठहरा रहा वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 83 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 75 प्रतिशत पर आ गयी। दिन भर 3.4 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तर-पश्चिम हवा बही।

दिवाली तक मौसम रहेगा शुष्क फिर होगी बारिश
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के पीआरओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि जिले में सतह से डेढ़ किमी ऊपर पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है। साथ ही निम्न दबाव का क्षेत्र जो कि अंडमान समुद्र पर बना था वह शनिवार को दक्षिण पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन में बदल गया है।
जो 24 अक्टूबर की सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो जाएगा, जिसके बांग्लादेश के तट तक गुजरने की संभावना है। प्रदेश में अगले तीन दिन यानी दिवाली तक जिले का मौसम शुष्क बना रहेगा और 25 अक्टूबर को आंशिक बदरी रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है।
