बिहपुर। बिहपुर बाजार स्थित शंकर ज्वेलर्स की दुकान में 2 नवंबर की रात चोरों ने दीवार काट कर नकद व आभूषण की चोरी कर ली। चोरों ने अलमारी व काउंटर का ताला तोड़कर कर आठ हजार नकद व 82 हजार रुपये के आभूषण की चोरी की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
गुरुवार की सुबह दुकानदार कन्हैया कुमार आया तो देखा समान बिखरे पड़े हैं। इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। वहीं सूचना पर प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी मौके पर पहुंचे और जांच की। बताया कि आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
