नवगछिया। खरीक पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में उनके घरों पर न्यायालय के आदेश के अनुसार इश्तेहार चिपकाया। इनमें एक मामला नाबालिग युवती के अपहरण से जुड़ा है, जबकि दूसरा लूटपाट का मामला है।

पुलिस के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग युवती के अपहरण मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया गया। इसके लिए खरीक पुलिस की टीम मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित नया रामनगर गांव पहुंची।

अपहरण मामले के आरोपी के घर पहुंची पुलिस

कोर्ट के आदेश के बाद मामले के अनुसंधानकर्ता सौरभ कुमार सिंह ने अभिषेक कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मामले में फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी दौरान एक अन्य मामले में नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव निवासी मो. सद्दाम के घर भी इश्तेहार चिपकाया गया। सद्दाम पर लूटपाट के मामले में आरोपी होने की बात पुलिस ने बताई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व केस के आईओ नागेश्वर सिंह ने किया।

सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा। यदि आरोपी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस दोबारा न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *