नवगछिया में चोरों ने रात में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी के घर से साढ़े तीन लाख रुपए , लाइसेंसी राइफल समेत कई समानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
Total Downloads: 85
मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के सत्संग भवन रोड के वार्ड नम्बर 21 के निवासी व्यव्सायी पवन चिरानिया के घर में चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम है दिया है।
वही पीड़ित व्यव्सायी पवन कुमार चिरानिया ने बताया कि वे परिवार के सदस्यों के साथ सिलीगुड़ी स्थित स्कूल में छोड़ने 2 नवंबर की सुबह 8 बजे निकले थे। वहां से 3 नवंबर की रात करीब 11 बजे वापस जब घर लौटे तो दोनों कमरे का दरवाजा टूटा पाया।

साथ ही आलमीरा का सारा सामान भी तितर बितर फैला था, आलमीरा में रखी 315 बोर की गोलियां और रायफल साथ मे करीब साढ़े तीन लाख रुपये चोरो ने उड़ा ले गया, वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण दलबल के साथ पहुंच कर मामले को जांच में जुट गया।
