बिहपुर । बिहपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 15 महादलित टोला में शुक्रवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। घायल भूपेंद्र के घर दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। मां सबिया देवी अकेली व चुपचाप घर के बरामदे में बैठी रही। उसने बताया कि मेरे बेटे ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। वह हमेशा पत्नी पर शक करता था।
Total Downloads: 85
ज्ञात हो की गुरुवार की सुबह एक महादलित परिवार के पांच लोगों के घर में खून से लथपथ मिले थे। इस मामले के साजन कुमार (5वर्ष ) और बालबीर कुमार (3वर्ष) की मौत हो चुकी है। वहीं तीन घायल भूपेंद्र दास, आरती देवी और अर्निका कुमारी का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
तीनों अभी तक इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घायल भूपेंद्र के भाई रमेश कुमार के फर्द बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

