Total Downloads: 65
नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकन्दपुर नवगछिया के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रंग रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का नाम मोनू निर्भय, रूपम, प्रीति, नितिन, तेजस्वी, अंशु, वैष्णवी, श्रेया ने अपने गीत संगीत की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में अव्वल रहे बच्चों को विद्यालय के संचालक वह प्राचार्य सीपीएन चौधरी द्वारा पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रीता कुमारी ने फीता काटकर विभिन्न कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर मंच संचालन शिक्षिका वंदना कर रही थी. कार्यक्रम में शिक्षक – शिक्षिकाएं सुकेश चौधरी, भुवन कुमार, नटवर चंद्र झा, संतोष ठाकुर, जूली झा, बेबी देवी, अभिलाषा की भी भागीदारी रही.

