बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने लोदीपुर गंगा दियारा क्षेत्र में अपराधियों की जमा होने की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में दियारा में छापेमारी अभियान चलाया। लेकिन अपराधियों को पुलिस की भनक लग गई और बदमाश भागने में सफल रहे।
Total Downloads: 87
पुलिस को सूचना मिली कि कई लूट और अन्य कांड के फरार अभियुक्त कन्हैया कुंवर, और गुलशन उर्फ गुलवा, दोनो सोनवर्षा गंगा दियरा के लोदीपुर दियरा क्षेत्र में एकत्रित हुआ था। पुलिस का ट्रैक्टर कीचड़ में फंस जाने और रात्री हो जाने के कारण अपराधी भागने में सफल रहे।
हालांकि पुलिस के इस कार्रवाई से किसानों के चेहरे खिल उठे।पुलिस ने बदमाशों के छुपने की जगहों पर छापेमारी किया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा अपराधियों को जल्द दबोच कर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।इस छापेमारी अभियान में दरोगा चनबीर यादव और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

