नवगछिया। कटिहार बरौनी रेल खंड पर रेल की रफ्तार धीमी ना रहे इसके लिए सोनपुर डिवीजन के इंजीनियर विभाग के टीम के द्वारा ओएमएस के तहत ट्रैक का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बताया गया कि बरौनी से कटिहार के बीच अभी हाई स्पीड स्लो है इसे बढ़ाकर 120 से अधिक करना है इसी को लेकर इंजीनियरों के द्वारा निरीक्षण एवं ट्रायल किया गया है।

अलग-अलग स्टेशनों पर लिया गया ब्लॉक :

कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच शनिवार को आकस्मिक कार्य को लेकर के सेमापुर काढागोला पुलिस स्टेशन के बीच दो दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। साथ ही खरीक एवं नवगछिया के बीच डेढ़ डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया।इस दौरान किसी भी तरह की कोई ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *