नवगछिया । नवगछिया रेल थाना में रुपया लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि इस वीडियों को हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। इस वायरल वीडियो को लेकर कई तरह की बात सामने आ रही हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि शराब माफिया एवं ट्रेन में चलने वाले अवैध वेंडरों से रुपये की लेनदेन की तस्वीर है।
Total Downloads: 352
नवगछिया जीआरपी थाना के सीरीसता में इस रुपया लेनदेन को लेकर के कई तरह की बात अधिकारियों द्वारा भी बतायी जा रही है। ऐसे इस वीडियो को लेकर नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह पुराना वीडियो है। जिसमें किसी वेंडर से तलाशी ली गयी थी।
वहीं इस वीडियो में जो व्यक्ति है उसकी पहचान अवैध शराब तस्कर के रूप में की जा रही है। उसके द्वारा रुपया गिना जा रहा है। साथ ही वहां पर रखे बैग में रुपया रखा जा रहा है। इससे काफी बातें सामने आ रही हैं। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जायेगी।

