प्यार के लिए झारखंड के गोड्डा की युवती ने मजहब बदलकर भागलपुर के मीनाक्षी मंदिर में शादी कर ली। अब उसके घरवाले जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। युवक (30) और युवती (20) गोड्डा के मेहरमा गांव के रहने वाले हैं। युवती ने कहा कि मुझे मेरे अब्बू, मौसा और मामा से जान का खतरा है। पुलिस हमें प्रोटेक्शन दे।

झारखंड के गोड्डा के रहने वाले राम कुमार को मेहरमा की रहने वाली मुस्कान खातून से प्यार हो गया। दोनों एक साल पहले मिले थे। मुस्कान ननिहाल में रहकर बीए पार्ट वन में पढ़ाई करती है। युवक बेरोजगार है। 50 मीटर दूसर लड़का का घर है। इसी दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो गए, लेकिन युवती के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

लड़की के धर्म बदल कर और लड़के से पीरपैंती के मीनाक्षी मन्दिर में मंगलवार की रात शादी कर ली। इस शादी से लड़की के परिवार वाले नाराज हैं। लड़के के परिवार वालों ने मुस्कान को अपना लिया है। युवती ने कहा कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। इस धर्म की संस्कृति मुझे अच्छी लगती है इसलिए मैंने इस धर्म को अपना लिया। मुझे मेरे पापा, मौसा और मामा से जान का खतरा है इसलिए पुलिस हमें सुरक्षा प्रदान करें।

14 अक्टूबर को घर से भागे थे

राम कुमार 14 अक्टूबर को मुस्कान को लेकर घर से भाग गया। दोनों शादी करने के लिए 21 अक्टूबर को गोड्डा कोर्ट पहुंचे। जब इस बात का पता मुस्कान के परिवार वालों को लगा तो कोर्ट में पहुंच कर इसका विरोध करने लगे। युवती के कोर्ट में बयान के बाद सुरक्षा के साथ दोनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लड़की का कहना है कि मामा पुलिस विभाग से हैं। उन्हीं से खतरा है। शादी के बाद कहां जाएंगे पता नहीं है। बाद में तय करेंगे कहां जाना है।

पीरपैंती के मीनाक्षी मंदिर में दोनों ने रचाई शादी

दोनों ने मंगलवार की रात में भागलपुर पीरपैंती के मीनाक्षी मंदिर में शादी रचा ली। बता दें कि मीनाक्षी मंदिर युवक के घर से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। नजदीकी मंदिर होने के कारण दोनों ने इस मंदिर का चुनाव किया। अब शादी के बाद दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *