आज हो रहे बीएसएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र उत्तर सहित बाजार में आसानी से मिल रहें है. बता दें की एग्जाम शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही आसानी से बाजार में उत्तर उपलब्ध हो गए हैं. 5000 से लेकर 30000 रूपये में दलाल लोग द्वारा बाजार में उत्तर बेचे जा रहें है. हालांकि इस तरह से बिहार में पहले भी कई बार प्रश्न पत्र आउट हो चूका है. जानकारी के अनुसार परीक्षा ख़त्म होने के बाद इसकी जांच की जाएगी.
Total Downloads: 291
बता दें की कल ही मनु महाराज ने आज होने वाले बीएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र आउट करने वाले कुछ लोगों को भी पकड़ा था. जिन्होंने इस मामले को लेकर कई खुलासे किये थे. जानकारी के अनुसार व्हाट्सअप पे बीएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र के उत्तर वायरल हो रहें हैं.
हालंकि अधिकारिओं का कहना है की परीक्षा ख़त्म होने के बाद वायरल हो रहे उत्तर और प्रश्न पत्र का मिलान किया जायेगा. जिसके बाद ही इसको लेकर कुछ भी कहा जा सकता है. इस खबर की पुष्टि डेली बिहार न्यूज़ अधिकारिक तौर पर नही कर रही हैं.


