नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला में हुई अलग-अलग मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना थाना क्षेत्र के ठाकुर जी कचहरी टोला की है जहां लड्डू सिंह की पत्नी फुदनी देवी मारपीट में घायल हो गईं, जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया।
घायल को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर खरीक थाना क्षेत्र बहतरा निवासी सुनील कुमार की पुत्री गौरी कुमारी मारपीट में घायल हो गई। जिसका प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल में किया गया।

