नवगछिया । नवगछिया बार एसोसिएशन के प्रांगण में शुक्रवार को आपात आम सभा अध्यक्ष जयनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। आम सभा में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि अगले आमसभा तक हम सब अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।

इसके अलावा महासभा में निर्णय लिया गया कि मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय पटना और निरीक्षी न्यायमूर्ति अरविंद श्रीवास्तव पटना से भागलपुर और पटना में ज्ञापन देने हेतु अध्यक्ष, महासचिव और अन्य सदस्य कैलाश प्रसाद यादव, प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार आजाद की कमेटी बनाई गई है

जो संघ की ओर से ज्ञापन देंगे। इसके अलावा महासभा में निर्णय लिया गया कि 5 दिसंबर को होने वाली आम सभा चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। बैठक में महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र, अध्यक्ष जयनारायण यादव अधिवक्ता विभास प्रसाद सिंह, अधिवक्ता कैलाश यादव, नंद लाल यादव अधिवक्ता रजनीश कुमार, अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद, दीपक ठाकुर डब्लू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *