समस्तीपुर में 30 लाख की डकैती के बाद मंगलवार को एक ज्वेलरी दुकान से 1 करोड़ की लूट की गई है। 8 की संख्या में आए अपराधियों ने 12 मिनट के अंदर एक करोड़ की बड़ी लूट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 4 लोग कस्टमर बनकर शॉप में घुसे और सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। उनके पीछे 4 और बदमाश आए, जिनके हाथ में बंदूक थी। हथियार के बल पर उन्होंने लूटपाट की।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ कर अपने साथ ले गए। विरोध करने पर दुकान के स्टाफ को बंदूक की बट से मारकर घायल भी कर दिया। घटना मुफस्सिल के मोहनपुर नक्कू की है। लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

लुटेरों में एक लड़की भी शामिल

वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजी इलाके मोहनपुर के हीरा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई। जहां 8 की संख्या में आए हथियार से लैस बदमाशों ने धावा बोलकर कैश समेत एक करोड़ से अधिक के जेवरात लूट लिए। बदमाशों में एक लड़की भी शामिल है। लुटेरों ने विरोध करने पर दुकान के कर्मचारियों को पिस्तौल के बट्ट मारकर घायल कर दिया और बोरे में सोना भरकर हवाई फायरिंग करते हुऐ मुसरीघरारी की ओर भाग गए।

4 बदमाश ग्राहक बनकर आए, 4 बाद में हथियार के साथ

हीरा ज्वेलर्स के मालिक प्रियदर्शी सत्यार्थी उर्फ दिक्कू ने बताया कि मैं अपने दुकान पर बैठा तभी एक लड़की और तीन लड़के आए और सोना दिखाने को कहा। मेरे दुकान के कर्मचारी सभी को जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच चार और लोग आए सभी के हाथ में पिस्तौल थी। उसके बाद सभी आठ अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर दुकान का सामान लूटने लगे। टीम छापेमारी कर रही है- डीएसपी

अपराधियों के जाने के बाद पुलिस को फोन किया गया। घटना के कुछ देर के बाद सदर डीएसपी समेत दर्जनों पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इस बाबत पूछे जाने पर सदर डीएसपी एमएसएच फखरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हीरा ज्वेलर्स के मालिक से पूछताछ में उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की सोना की लूट हुई है। उन्होंने ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि समस्तीपुर में 30 लाख की डकैती की वारदात को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई है कि चंद घंटों में ही एक करोड़ की लूट हो गई है। बता दें कि समस्तीपुर में भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर सोमवार रात डकैतों ने धावा बोलकर कैश समेत 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। 8 से 10 की संख्या में आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, सभी हथियारों से लैस थे। घटना बीती रात करीब 2.45 बजे के आसपास की है। इस दौरान विरोध करने पर घर में अकेली रहने वाले हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह के साथ भी मारपीट की गई।

समस्तीपुर में भोला टॉकीज सिनेमा हॉल कारोबारी के घर सोमवार रात डकैतों ने धावा बोलकर नगदी समेत 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। बदमाशों की संख्या 8 से 10 की बताई गई है जो हथियारों से लैस थे। घटना रात करीब 2.45 बजे के आसपास की बताई गई है। इस दौरान प्रतिरोध करने पर घर में अकेली रहने वाले हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह के साथ भी मारपीट की। डकैतों ने नौकर को बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। लूटपाट के बाद जाते वक्त बदमाश सीसीटीवी कैमरे का डीवीडी भी अपने साथ उठाकर ले गए। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

पटना के बिहटा में ज्वेलरी शॉप से 2 किलो सोने की लूट हुई है। सोने की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। कन्हौली मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की है। गुरुवार सुबह 11 बजे 3 अपराधी शॉप में घुसे और हथियार के बल पर 2 किलो सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *