बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त जियाउर रहमान उर्फ बब्बर के रूप में की गई। जियाउर्रहमान कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। यह घटना दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव की है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसको लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि घटना देर रात की लग रही है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि इनके साथ मारपीट की कई है। पीछे से सिर पर चोट लगने के कारण ऐसा लग रहा कि यह घटना हुई है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में मृतक जियाउर रहमान उर्फ बब्बर के भाई वाहेदुल रहमान ने बताया कि हर दिन बब्बर आठ से नौ बजे तक घर आ जाते थे। बुधवार की देर रात तक नहीं आए तो खोजा गया। फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। सुबह में लोगों ने फोन कर बताया कि बगीचे में एक लाश पड़ी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *