नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के मकंदपुर चौक पर सड़क दुर्घटना में घायल झारखंड  पुलिस के जवान पप्पू  कुमार यादव पिता भरत प्रसाद यादव की मौत हो गई। मृतक जवान गोपालपुर प्रखंड के कमलाकुंड का रहनेवाला था।

जवान की मौत के बाद उसकी पत्नी रीता  देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस जवान झारखंड के ललमटिया(गोड्डा) में तैनात था। 27 नवम्बर को उसकी दूसरी बेटी श्वेता की शादी थी। जिसमे वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। शादी के बाद तीन दिसंबर को वह नवगछिया बाजार से पैदल मकंदपुर चौक पार कर अपने घर कमलाकुंड जा रहा था।

इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलोरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसको नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया था। वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पति की मौत से उजड़ी रीता की बगिया चार बच्चे हुये अनाथ :

पुलिस जवान के हादसे में मौत के बाद उसकी पत्नी की मानों दुनिया उजड़ गयी। मृतक को पांच पुत्री सुभद्रा कुमारी, श्वेता कुमारी, सरस्वती  कुमारी, सोनी, निशा और पुत्र अंकित हैं। शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....