नारायणपुर : प्रखंड के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र समागम का आयोजन किया गया। जिसका जिलाधिकारी सुक्तकुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, एसडीओ नवगछिया, प्राचार्य रोशन लाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। दूर-दूर से करीब 15 से ज्यादा पूर्ववर्ती छात्र समागम में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से मंजीत कुमार आईपीएस, डॉ. चंदन कुमार आईजीएमएस पटना, कृष्ण कुमार इस्पेक्टर कस्टम, आयुष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी काजल कुमारी, मरीन इंजीनियर मनीष कुमार, इंटीरियर डिजाइनर विपिन कुमार गुप्ता, अकाउंट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह, सीनियर सॉफ्टवेयर एनालिस्ट आयुष कुमार, सुषमा कुमारी आईटी सहायक इनर चंदन कुमार सुपरवाइजर श्रीराम भाई की उपस्थिति रही। पूर्ववर्ती छात्रों ने एक-एक कर अपनी-अपनी सफलता के राज कोयना किया।
जिलाधिकारी सुबत कुमार सेन ने ज्ञानार्जन पर जोर देते हुए कहा नवोदय विद्यालय बच्चों को नरक बनाने का तालीम देता है,
जिससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त न कर सकें। स्वागत अभिभाषण में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रोशनलाल ने इसे सर्वांगीण विकास का सर्वोत्तम संस्था बताया। पूर्ववर्ती छात्र कृष्ण कुमार ने कहा पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है। आपको शिद्दत से पढ़ाई करना ही होगा। डॉ. चंदन कुमार के नेतृत्व में सभी पूर्ववर्ती छात्र कैरियर काउंसलिंग का सफलतापूर्वक अंजाम दिया। छात्रों के प्रश्नों का यथोचित उत्तर देकर सभी को संतुष्ट किए। आईपीएस मनजीत कुमार ने कहा लक्ष्य के प्रति जिज्ञासा और जुनून होना चाहिए, ताकि मन चाहा जगह मिल सके रोजगार की कमी नहीं है, बस उसे पाने का जुनून होना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव कुमार के स्वरचित स्वागत कविता पाठ एवं छात्र अक्षत रुद्रदेव एवं निपुण द्वारा स्वागत गीत से किया गया। छात्राओं ने मनमोहक नाटक य नृत्य की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ ही छात्र छात्राओं का सहयोग रहा।
