बिहार के भागलपुर में आयकर विभाग ने आटा कंपनी जोधानी फूड्स के ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम शुक्रवार सुबह बरारी के बियाडा स्थित जोधानी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री पर पहुंची। इसके अलावा कंपनी के मैनेजर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान पर भी दबिश दी गई है। चार गाड़ियों में भरकर लगभग दो जर्दन अधिकारी और कर्मचारी रेड करने पहुंचे हैं।

जोधानी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे आयकर विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची। आईटी अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। माना जा रहा है कि टैक्स चोरी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है। जोधानी फूड्स प्रमुख आटा निर्माता कंपनी है, जो आटा के साथ मैदा, सूजी का प्रोडक्शन करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोधानी फूड्स का हेडक्वार्टर कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है। भागलपुर के अलावा देशभर में जोधानी फूड्स के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। भागलपुर में कंपनी के ठिकाने से लाखों रुपये बरामद हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *