भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने बुधवार को नवगछिया न्यू पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद नवगछिया एसपी समेत पुलिस जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की समीक्षा की। उनके नवगछिया पहुंचते ही उन्हें न्यू पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 186
पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी विवेकानंद ने कहा पुलिस लाइन की व्यवस्था और उसके दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। है। अभी भी आधा पुलिस लाइन पुरानी जगह पर चल रहा है। जो सुविधाओं के मानक के हिसाब से सही नहीं है। पुलिस कर्मियों के लिए ओल्ड पुलिस लाइन हाइजेनिक भी नहीं है। डीआईजी ने कहा कि नवगछिया के पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने उन्हें जानकारी दी है कि जल्द ही सभी पुलिसकर्मियों को नए पुलिस लाइन में शिफ्ट किया जाएगा।
न्यू पुलिस लाइन की व्यवस्था को अपडेट करने में कम से कम 3 महीने का समय लगने की संभावना है। डीआईजी ने कहा कि इस संदर्भ में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। डीआईजी ने कहा हाल में हुई घटनाओं की उन्होंने समीक्षा की है और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।

पुलिस को सघन गश्त अभियान, चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जबकि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को फरारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि इंटेलिजेंस को भी अपेक्षाकृत मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है।
