नवगछिया । नगर परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में दियारा की महिलाएं घूंघट की ओट से बाहर निकलकर जीत के लिए वोट मांगा। सड़कों पर महिलाओं के देख पूरा इलाका नारी सशक्तीकरण की गवाही दे रहा था। लगभग सभी प्रत्याशियों के समर्थन में महिलाओं ने हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शुक्रवार को प्रचार बंद होने पूर्व  हर गली हर मुहल्ले में महिलाओ का रेला उमड़ था। कोई अपने लिए तो कोई अपने पति, सास, ससुर के लिए वोट मांग रही थी। एक-एक महिला प्रत्याशियों के साथ दो से तीन सौ महिलाओं का हुजूम सड़कों पर वोट मांगते नजर आ रहा था।

महिला प्रत्याशी बड़े बुजुर्गों का पांव छूने में पीछे नही हट रही थी और सबसे आशीर्वाद मांग रही थी। शाम होने के पूर्व ही महिलाएं अपने-अपने घर चली गईं। वहीं लोग प्रचार बन्द होने के बाद अपने पोस्टर व बैनर को हटाने लगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....