नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में 15 दिन पूर्व 60 वर्षीय महिला सीरो देवी की हत्या के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद यादव को गोपालपुर पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया गया है।
गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद यादव को हत्या के कारण एवं हत्या में संलिप्त अभियुक्तों को लेकर के पूछताछ की गयी है। इसमें हत्या का कारण पूर्व में नटवर यादव की हत्या बताया जा रहा है। नटवर की हत्या दो वर्ष पूर्व हुई थी।

