बिहपुर । झंडापुर बाजार में एक किराना दुकान में चोरों ने शुक्रवार की रात वेंटीलेटर तोड़कर दुकान से दो लाख रुपये उड़ा लिये। इसको लेकर बाजार के दुकानदारों में डर का माहौल है। जिस रास्ते से चोर दुकान में घुस रहे थे वहां सीसीटीवी लगा हुआ था।
सीसीटीवी को उखाड़ अपने साथ ले गये। दुकानदार ने सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि गल्ला का ताला टूटा हुआ है। चोरी की घटना की सूचना दुकानदार ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दी। सूचना पर ओपी प्रभारी ने जाकर जांच पड़ताल की।
चोरी की घटना के बाबत दुकानदार वासुकी प्रसाद साह ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोर को दबोच लिया जाएगा।


