पटना जंक्शन पर बम होने की अफवाह से काफी देर तक स्टेशन परिसर में हड़कंप मचा रहा. हालांकि अब तक बम नहीं मिल पाया है, लेकिन पूरे पटना जंक्शन परिसर में सर्च अभियान जारी है. इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

फोन पर मिली बम होने की सूचना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को एक शख्स ने आरपीएफ को फोन पर पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना दी. बम होने की सूचना से रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गये. तत्काल आरपीएफ अलर्ट हो गयी और जीआरपी को भी इसकी जानकारी दी गयी. साथ ही इस बात की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड और बिहार पुलिस की टीम भी पटना जंक्शन पहुंची.

हर आदमी की ली जा रही है तलाशी

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आनन-फानन पटना जंक्शन के हरेक प्लेटफार्म की तलाशी लेनी शुरू की. पटना जंक्शन पर आने और जाने वाले हरेक यात्रियों और उनके समानों की तलाशी ली गयी. डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पटना जंक्शन में हर एक जगहों की तलाशी ली जा रही है. ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के सामानों की भी जांच की जा रही है. अब तक संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet