भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र के सबौर रोड में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक पिज्जा पहुंचाने इंजीनियरिंग कॉलेज के वीआईपी लॉज जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन के द्वारा धक्का मार दिया गया। युवक पूरी तरह से जख्मी हो गया था। पुलिस के द्वारा उसे रात में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । युवक बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का पुत्र सचिन कुमार है ।

सचिन का ग्रुप डी का बन गया था रिजल्ट

सचिन का ग्रुप डी में रिजल्ट बन गया था । एक माह से पिज्जा डिलवरी का काम करता था । रात में ही डिलीवरी पहुंचाने जा रहा था । इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी के चपेट में आ गया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया । इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।

30 मिनट के अंदर पहुंचना पड़ता है पिज्जा

पिज्जा डिलवरी करने वालों को 30 मिनट के अंदर पिज्जा पहुंचना होता है । इसलिए भी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर ये लोग जाते हैं । सचिन के साथी ने बताया कि हमलोगो इतना जल्दी जाना होता है इसलिए भी कभी कभी हमलोगों जान जोखिम में डाल कर पहुंचाना पड़ता है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *