बिहपुर । बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया चौधरी को पकड़ने के लिये रविवार के दिन भर गंगा दियारे की खाक छानी। लेकिन कन्हैया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने पटपारा, कारगिल आदि में बदमाशों के छिपने के हर संभव ठिकाने पर छापेमारी की।
Total Downloads: 322
29 दिसंबर को लत्तीपुर-जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह (45 वर्ष ) की पटपारा बहियार में बदमाश कन्हैया ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कन्हैया की घोड़ी के पैर में चोट लगा था। जिस कारण खून निकल रहा था।किसान से गमछा मांगने पर विवाद हुआ था।
इस घटना से सोनवर्षा दियारे में किसान भय के माहौल में जी रहे हैं। कुख्यात कन्हैया को पकड़ने को एसआईटी का गठन किया गया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जल्द ही कन्हैया पुलिस की पकड़ में होगा।

