नवगछिया । घने कोहरे और शीतलहर के कारण कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच राजधानी सहित कई ट्रेनें एक घंटा से लेकर के 6 घंटा तक विलंब से चल रही है। शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची। वहीं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस जो आनंद विहार से कामाख्या जाती है 4 घंटा 40 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची।

इसी तरह से डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 4 घंटा विलंब से नवगछिया पहुंची। वहीं सवारी गाड़ी जो समस्तीपुर से कटिहार जाती है वह एक घंटा 40 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची। वहीं डाउन महानंदा एक्सप्रेस 25 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची। इसी तरह से डाउन एसी एक्सप्रेस 2 घंटा 40 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची।

कामाख्या से उदयपुर सिटी जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस 3 घंटा 40 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची। अवध आसाम एक्सप्रेस भी 3 घंटा विलंब से नवगछिया पहुंची। वहीं नवगछिया स्टेशन पर राजधानी सहित कई मेल एक्सप्रेस रुकने के कारण स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो खुले में बैठने से लोगों को परेशानी होती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *