नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के सामने अलाव जलवाने के लिए लकड़ी का पैसा नहीं देने पर नवगछिया के राजेन्द्र के जदयू नेता डॉ. दीपक कुमार साह के साथ मारपीट की गई। जदयू नेता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. दीपक ने · बताया कि मोहल्ले का ही सौरभ कुमार अलाव जलाने के लिए 500 रुपये मांग रहा था। दीपक का कहना है कि उन्होंने कहा कि वे 10 किलो लकड़ी का मूल्य दे देंगे।

जब वे जाने लगे तो सौरभ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा तुम नवगछिया में राजनीति नहीं कर पाओगे। इस घटना के बाद वे शिकायत करने जब सौरभ के घर गए तो उस समय सौरभ समेत अन्य लड़कों ने देशी कट्टा के बल पर मारपीट करने लगे। नवगछिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *