श्री शाकंभरी सेवा समिति, भागलपुर की ओर से मंदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर में मां शाकंभरी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इससे पहले मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों व आकर्षक लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह 11:30 बजे से पूजा का आयोजन किया गया। 251 महिलाओं के द्वारा संगीतमय मंगलपाठ किया गया। स्थानीय कलाकार सुप्रसिद्ध मंगलपाठ गायक व भजन प्रवाहक रिया जी शर्मा व राहुल जी सोनी के द्वारा किया गया।
महिला भक्तों ने रोचक क्विज प्रतियोगिता व भजनों का आनंद लिया। इसके बाद संध्या में मां शाकंभरी को छप्पन भोग लगाया गया और महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। सचिव प्रमोद गोयनका ने बताया कि मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। माता के भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे। मां शाकंभरी का मुख्य मंदिर राजस्थान के शेखावाटी अंचल के सकरायधाम में स्थित है।
दुर्गम नामक दैत्य के अत्याचारों से काल-कवलित तीनों लोकों के कल्याण हेतु मां शाकंभरी शताक्षी स्वरूप में प्रकट हुईं थीं। अकाल ग्रसित धरती मां शाकंभरी की कृपा से धन-धान्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य से पुनः विभूषित हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान कई उत्सव हुए जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने थे।

इनमें मैया का अलौकिक शृंगार, मां शाकंभरी का प्राकट्य उत्सव, बधाई, गजरा, मेहंदी, चुनरी उत्सव, कन्या पूजन, महाआरती इत्यादि हुअा। महिला समिति के संजीता गोयनका, खुश्बू खेतान, सीमा शर्मा, प्रीति सफ्फर, रेखा साह, सहित अन्य के साथ समिति के सदस्य बालमुकुंद गोयनका (अध्यक्ष), प्रमोद गोयनका (महासचिव), जानी संथालिया, अनिल खेमका, परमानंद गोयनका, रवि छापड़िया सहित अन्य मौजूद रहे।

